कोरोना के एक्टिव केस के मामले में ये हैं टॉप-5 राज्य, देखें सभी राज्यों के आंकड़ों की सूची
सेहतराग टीम
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 16,114,449 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 646,641 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना (Corona) से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 496988 पहुंच चुकी है। एक्टिव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 952743 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 33425 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1483156 कन्फर्म मामले पाए गए हैं।
पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं
पिछले 24 घंटे में 47,704 नए मामले सामने आए हैं और 654 लोगों की मौत हुई है। वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 27 जुलाई तक परीक्षण किए गए कोरोना नमूनों की कुल संख्या 1,73,34,885 है। जिनमें 5,28,082 नमूनों का परीक्षण सोमवार को ही किया गया है।
एक्टिव केस के मामले में टॉप-5 राज्य
आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त करीब 5 लाख कोरोना के एक्टिव केस हैं। सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में एक लाख 40 हजार से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है। यानी कि भारत ऐसा तीसरा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
दुनिया में तीसरा सबसे प्रभावित देश
कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है। लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है। भारत से अधिक मामले अमेरिका (4,432,549), ब्राजील (2,443,480) में हैं। देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में दूसरे नंबर पर बनी हुई है।
राज्य |
एक्टिव केसेज |
ठीक हो चुके |
मौतें |
आंध्र प्रदेश |
51701 |
49558 |
1090 |
अंडमान एंड निकोबार आइलैंड |
145 |
192 |
1 |
अरुणाचल प्रदेश |
662 |
574 |
3 |
असम |
8088 |
25402 |
86) |
बिहार |
13461 |
27530 |
253 |
चंडीगढ़ |
321 |
575 |
14 |
छत्तीसगढ़ |
2529 |
5172 |
44 |
दादर नगर हवेली और दमन & दिउ |
380 |
564 |
2 |
दिल्ली |
10994 |
116372 |
3853 |
गोवा |
1673 |
3410 |
36 |
गुजरात |
13146 |
41380 |
2348 |
हरियाणा |
6684 |
25046 |
397 |
हिमाचल प्रदेश |
1040 |
1216 |
14 |
जम्मू एंड कश्मीर |
7667 |
10402 |
321 |
झारखंड |
4824 |
3770 |
89 |
कर्नाटक |
61827 |
37685 |
1953 |
केरल |
9619 |
10045 |
63 |
लद्दाख |
236 |
1066 |
4 |
मध्य प्रदेश |
7978 |
19791 |
820 |
महाराष्ट्र |
147896 |
221944 |
13883 |
मणिपुर |
690 |
1596 |
0 |
मेघालय |
547 |
186 |
5 |
मिजोरम |
191 |
193 |
0 |
नागालैंड |
811 |
569 |
5 |
ओडिशा |
937 |
17374 |
147 |
पुडुचेरी |
1109 |
1720 |
43 |
पंजाब |
4387 |
9064 |
318 |
राजस्थान |
10124 |
26123 |
631 |
सिक्किम |
380 |
174 |
1 |
तमिलनाडु |
54896 |
162249 |
3571 |
तेलांगना |
13753 |
42909 |
480 |
त्रिपुरा |
1565 |
2467 |
17 |
उत्तराखंड |
2587 |
3675 |
66 |
उत्तर प्रदेश |
26204 |
42833 |
1456 |
वेस्ट बंगाल |
19502 |
39917 |
1411 |
भारत में कुल मामले |
496988 |
952743 |
33425 |
Comments (0)
Facebook Comments (0)